कुल्लूदेश विदेशधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

ढालपुर में कुल्लू कार्निवल में दिखी देश विदेश की संस्कृति

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप व सांसद मंडी प्रतिभा सिंह भी हुई शामिल

पारंपारिक वेशभूषा में महिलाओं दिखाई प्राचीन संस्कृति की झलक

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के अंतिम दिन कुल्लू कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस कुल्लू कार्निवल में जहां जिला कुल्लू, प्रदेश व अन्य राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। तो वही विदेशी सांस्कृतिक दल भी इस कार्निवल में शामिल हुए। वही कुल्लू कार्निवल में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह भी विशेष रूप से शामिल हुए। यह कुल्लू कार्निवल ढालपुर के रथ मैदान से शुरू होते हुए माल रोड से गुजरा और हजारों लोगों ने इस कुल्लू कार्निवल में विभिन्न संस्कृतियों के भी दर्शन किए। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पहली बार इस तरह के कुल्लू कार्निवाल का आयोजन किया गया। वहीं दशहरा उत्सव के दूसरे दिन भी कल्चर परेड का आयोजन किया गया था। ऐसे में अबकी बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में कई नई चीज भी लोगों को देखने को मिली। इस दौरान सभी कलाकार अपनी-अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नाचते गाते हुए माल रोड से गुजरे और लोगों ने भी इस दृश्य को अपने केमरे में कैद किया।
वीओ- विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेश अब बिल्कुल ठीक हो गया है और अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का सफल तरीके से आयोजन किया गया। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और सीपीएस  सुंदर ठाकुर बधाई के पात्र हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव इस साल सही मायने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया। क्योंकि यहां पर 15 विदेशी सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा दशहरा उत्सव में कई ऐसी चीज थी जो पहली बार की गई। अब प्रदेश सरकार का यह प्रयास रहेगा कि अगली बार भी इस उत्सव को भव्य तरीके से मनाया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now