कुल्लूबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश
युवा संसद के माध्यम से छात्रों में लीडरशिप क्वालिटी डिवेलप करना उद्देशय-प्रेम ठाकुर
कहा-युवा संसद में छात्र छात्राओं ने लोकसभा की कार्यवाही जानकारी की हासिल
युवा संसद में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुलतानपुर कुल्लू ने प्रथम, श्री शहीद बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज कुल्लू द्वितीय और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाशिंग तीसरे स्थान पर रहा।
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय श्री शहीद बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2 दिवसीय युवा संसद खंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें 13 स्कूलों के 200 छात्र-छात्राएं 2 दिनों तक चलने वाले इस युवा संसद में विधानसभा और लोकसभा की कार्यप्रणाली में छात्र विभिन्न मुद्दों पर पक्ष विपक्ष की भूमिका निभाई।छात्र युवा संसद में देश के विभिन्न ज्वलनशील मुद्दों पर चर्चा की गई।युवा संसद में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुलतानपुर कुल्लू ने प्रथम जबकि श्री शहीद बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज कुल्लू द्वितीय और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाशिंग तीर्थ स्थान पर रहा।
श्री शहीद बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम ठाकुर ने कहा कि खंड स्तरीय युवा संसद में तेरा स्कूलों के डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने लोकसभा की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की उन्होंने कहा कि उबासी संसद के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रणाली लोकसभा की कार्यवाही की जानकारी हासिल की उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय युवा सांसद आनी में आयोजित की जाएगी। शिक्षक पवन ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा युवा संसद के माध्यम से युवा पीढ़ी देश का भविष्य में राजनीतिक क्षेत्र में जागरूकता पड़े और उनमें लीडरशिप की क्षमता विकसित हो सके उसके लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि स्थान स्तर पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए छात्रों को लोकतंत्र के मूल्यों को संरक्षण करना और एक अच्छे राष्ट्र के लिए अच्छे नागरिक का होना जरूरी है उन्होंने कहा कि छात्रों में देश के प्रति लोकतांत्रिक प्रणाली में रूची उत्पन्न करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। छात्र अनुष्का ने कहा कि युवा संसद में छात्र-छात्राएं लोकतांत्रिक प्रणाली लोकसभा की कार्यवाही की जानकारी हासिल की है उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं को लोकतंत्र के मूल्य की जानकारी मिलती है और एक अच्छे नागरिक के नाते छात्रों के क्या कर्तव्य है उनकी जानकारी भी हासिल करते है। उन्होंने कहा कि छात्रों मैं राजनीति के प्रति लीडरशिप क्वालिटी डेवलप हो उसके लिए इस तरह के कार्य से लीडरशिप में रुचि दिखाने के लिए छात्रों को प्रेरणा मिल रही है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भविष्य में हम भी राजनीति में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आगे भविष्य में चला सके इसके लिए सरकार के द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहे हैं।



