कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

पाहनाला घाटी के सराच गांव का जंगल महाराजा वीट में 1 हजार देवदार के बृक्षों का किया पौधारोपण-विजेंद्र ठाकुर

कहा- एचडीएफसी के गो ग्रीन अभियान में डीएवी स्कूल के छात्र छात्रों पौधरोपण में किया सहयोग

एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों और डीएवी स्कूल के   छात्र छात्राओं ने देवदार के वृक्षों का पौधरोपण कर।दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की पाहनाला घाटी की पंचायत बाराहर सराच गांव का जंगल महाराजा वीट में संपूर्ण उड़ान सामाजिक संस्था, एचडीएफसी बैंक आखाड़ा बाजार व डीएवी मौहल स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा सामूहिक रूप से पौधा रोपण किया गया जिसमें 1  हजार देवदार के वृक्षों का पौधरोपण किया गया।इस पौधरोपण कार्यकम में संपूर्ण उड़ान एनजीओ,एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों और डीएवी मौहल स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और देवदार के सैकड़ों पौधे लगाकर प्रदेश,देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वीओ- संपूर्ण उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने कहा कि एचडीएफसी के गो ग्रीन अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है जिसमें डीएवी स्कूल के छात्र छात्रों के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि महाराज फॉरेस्ट बीट बाराहार पंचायत के सराज गांव के जंगल में 1000 देवदार के वृक्षों का पौधारोपण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों ने  पौधारोपण कर।पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है उन्होंने कहा कि स्वराज के जंगलों में पिछले दो-तीन वर्षों से हर साल पौधारोपण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद 3 साल तक मेंटिन्स का लक्ष्य है जिससे  देवदार के छोटे पौधों की देखरेख की जाएगी जिससे भविष्य में एक अच्छा जंगल इस क्षेत्र में बने और पर्यावरण का संरक्षण हो सके इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
वीओ- एचडीएफसी अखाड़ा बाजार कल्लू के ब्रांच मैनेजर राकेश वर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बैंक के द्वारा गो ग्रीन अभियान के तहत संपूर्ण उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि संपूर्ण उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि बैंक के कर्मचारियों और स्कूली छात्रों के साथ-साथ संपूर्ण उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा करीब 1000 देवदार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाली पीढियां को एक स्वच्छ साफ सुथरा पर्यावरण मिल सके इस दिशा में बैंक के द्वारा गो ग्रीन कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now