कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
एक ही मांग एक ही नारा विभाग में विलय हो हमारा- राज कुमार
कहा- सरकार पंचायती राज , ग्रामीण विकास या अन्य किसी भी विभाग में भी लेकर कर्मचारी का भविष्य करें सुरक्षित
जिला परिषद कैडर के कर्मचारी हड़ताल पर ग्राम सभा की कार्यवाही पर पड़ा असर
विभाग ने जिला परिषद कैडर महासंघ के राज्य कार्यकारिणी को कल वार्ता के लिए बुलाया
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे प्रदेश में जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की कलम छोड़ो अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है ऐसे में कुल्लू जिला मुख्यालय में दूसरे दिन भी जिला परिषद कटर के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की कर्मचारियों के द्वारा प्रदेश सरकार से पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ अन्य किसी भी विभाग में विलय करने की मांग को लेकर कलम छोड़ो हड़ताल कर रहे हैं ऐसे में कर्मचारियों ने एक ही मांग एक ही नारा विभाग में विलय हो हमारा का नारा देकर सरकार से जल्द मांगे मनवाने के लिए अनिश्चितकाल में हड़ताल कर रहे हैं जिसमें प्रदेश भर के 4700 से अधिक कर्मचारी अपने मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
विकासखंड कुल्लू जिला परिषद कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि दो दिनों से कलम छोड़ो अनिश्चितकालीन हड़ताल पूरे प्रदेश भर में चल रही है उन्होंने कहा कि 4700 से अधिक जिला परिषद के कर्मचारी सरकार से पंचायती राज ग्रामीण विकास या फिर अन्य किसी भी विभाग में विलय करने की मांग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि एक ही मांग एक ही नारा विभाग में विलय हो हमारा को लेकर प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल चल रही है उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से जिला परिषद कदर कर्मचारी महासंघ राज्य कार्यकारिणी को वार्ता के लिए कल बुलाया है उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार जिला परिषद करने के कर्मचारियों को विभाग में भी लेकर सरकारी कर्मचारी का वित्तीय लाभ प्रदान करेगी उन्होंने कहा कि पंचायत में आज ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है ऐसे में पंचायत सचिव तकनीकी सहायक बनियान कर्मचारियों के हड़ताल के चलते ग्राम सभा भी स्थगित हो गई है जिस पंचायत के कई विकास कार्य जो साल भर के लिए इस ग्राम सभा में पास किए जाते हैं उसमें भी बाधा उत्पन्न हुई है ऐसे में सरकार जल्द कर्मचारियों मांगों पर गौर करें ताकि पंचायत में सुचारू रूप से कार्य चल सके और जनता को सुविधा मिल सके



