कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पर्यटकों के लिए होगी पैड टिकट-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- प्रदर्शनी मैदान में दिन के समय होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति एवं जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने दशहरा उत्सव की तैयारी का लिया जायजा

न्यूज मिशन

कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए एक महीने का वक्त शेष रह गया है ऐसे में दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों और गैर सरकारी सदस्यों के साथ ऐतिहासिक ढाललपुर मैदान का जायजा लिया। सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को दशहरा से संबंधित नई व्यवस्था को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए।
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव को नया स्वरूप दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में दो जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें लालचंद प्रार्थी कला केंद्र स्टार नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी मैदान में दिन के समय विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएंगे उन्होंने कहा कि लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में पर्यटकों की सुविधा के लिए और सीनियर सिटीजनों की सुविधा के लिए कुछ एरिया में ऑनलाइन सीटें पैड होगी। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव को 24 सितंबर को शिमला के पीटर हाफ में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू की अध्यक्षता में इस बैठक में आईसीसीआर, इवेंट मैनेजर सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भाग लेंगे और शिमला में कर्टन रेजर का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें दशहरा उत्सव के लिए प्रोमो जारी किया जाएगा जिसमें कुछ कलाकारों को एंबेसडर भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली के लिए सड़क यातायात ठीक हो गए हैं जहां पर वोल्वो बस सहित अन्य वाहनों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now