कारोबारकुल्लूदेश विदेशधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनराजनीतिहिमाचल प्रदेश
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में नई व्यवस्था के साथ देशी विदेशी संस्कृति का दिखेगा नया स्वरूप -सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- देवी देवताओं के लिए अस्थाई शिविरों में होंगे उचित प्रबंध
डेढ दर्जन विदेशी सांस्कृतिक दलों ने भारी हामी
2 सांस्कृतिक मंचाें पर वॉलीबुड ,पहाड़ी ,देशी विदेशी संस्कृति व विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति का दर्शक उठाएगें लुत्फ
लालचंद प्राथी कला केंद्र के वीआईपी जोन में 10% टिकट 500 रूपये पर सीट होगी बुक
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में दशहरा उत्सव समिति के सरकारी ब गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया जिसमें दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग एटीएम कुल्लू अश्वनी कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए इस बैठक में दशहरा उत्सव में होने वाले विभिन्न प्रकार के गतिविधियों को लेकर कमेटियों का गठन किया गया है जिसमें दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने रूपरेखा तैयार की। दशहरा उत्सव समिति की तरफ से सूरजकुंड मेले को आयोजित करने वाली एजेंसी के साथ करार हुआ है।
वीओ- दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ऐतिहासिक धौलपुर मैदान में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में 18 विदेश के सांस्कृतिक दलों ने हामी भरी है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा विदेशी कलाकारों के आने-जाने रहने के लिए उचित प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को नए स्वरूप में मनाने के लिए एजेंसी के साथ करार किया है उन्होंने कहाकि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के बीच विभिन्न देसी विदेशी कलाकारों का कार्निवल आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में दशहरा उत्सव से 30 दिन पहले शिमला में कर्टन रेसर की जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर और आईसीसीआर इस जॉन कल्चर सेंटर की टीम भी पहुंचेगी उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पहले 7 दिन देवी देवताओं का देव समागम होगा जिसके लिए देवी देवताओं के अस्थाई शिविर में उचित प्रबंध किए जाएंगे उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में 7 दिनों तक रेडी रेडी जूता मार्केट और तंबोला नहीं लगाया जाएगा और इस बार दशहरा उत्सव भिखारी से मुक्त रहेगा इसके अलावा कानून व्यवस्था को पुख्ता प्रबंध करने के लिए पुलिस प्रशासन को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं दशहरा उत्सव में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की विभिन्न जगहों पर उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में दो जगह पर मंच लगाया जाएगा जहां पर देश प्रदेश और विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी मैदान में सांस्कृतिक मंच पर देसी विदेशी संस्कृति की रंगारंग झलक प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि लालचंद प्राथमिक कला केंद्र में दशहरा उत्सव में सातों दिन स्टार नाईट का कार्यक्रम होगा जिसमें बॉलीवुड पहाड़ी विदेशी बा विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी।



