कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
जर्मनी की रैंक 1 यूनिवर्सिटी, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख में कुल्लू के देवांश शर्मा हूुए चयनित
ओ एल एस स्कूल, कुल्लू के पूर्व छात्र ुल्लू को अवार्ड ऑफ आनर तथा बेस्ट परफॉर्मर स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित
देवांश शर्माजूनियर रिसर्च डेटा साइंटिस्ट की भूमिका भी निभा
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में स्थित ओ एल एस स्कूल, कुल्लू के पूर्व छात्र देवांश शर्मा, हेड बॉय 2014 , को अवर लेडी ऑफ स्नोज स्कूल के प्रबंधन ने उनके कंप्यूटर साइंस विषय में वर्ल्ड टॉप 10 रैंक यूनिवर्सिटी एवं जर्मनी की रैंक 1 यूनिवर्सिटी, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख में चयनित होने पर अवार्ड ऑफ आनर तथा बेस्ट परफॉर्मर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। वर्तमान में, देवांश अपने अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं, और साथ ही , स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर की 11 स्टूडेंट्स की टीम में चयनित हो कर , बतौर जूनियर रिसर्च डेटा साइंटिस्ट की भूमिका भी निभा रहे हैं और अतिरिक्त समय में SAP एनालिस्ट डेवलपर की अंशकालिक नौकरी भी कर रहे हैं। स्कूल पहुंचने पर, उन्होंने सभी अध्यापकों तथा स्कूल प्रबंधन का विशेष तौर पर धन्यवाद किया तथा साथ ही नाना राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, नानी लीला शर्मा, और दादी अनिला शर्मा, दादा स्वर्गीय हरि कृष्ण शर्मा एवं पेरेंट्स के मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता प्रकट की और विशेष तौर पर ओएलएस कंप्युटर टीचर, आशुतोष शर्मा, अपने मामा का कंप्युटर विषय में रुचि बढ़ाने के लिए शुक्रिया अदा किया।ओ एल एस प्रधानाचार्य, फादर एंटनी सोलोमन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही माता वंदना शर्मा और पिता जय दर्शन शर्मा ने अध्यापक गण तथा स्कूल प्रबंधन का, उनके पुत्र के हाई स्कूल के बुनियादी चरण को मजबूत बनाने तथा समग्र विकास एंव उचित मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया। देवांश शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना अंशदान भी दिया।



