कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस झूठी गारंटीयां ब्रह्मांड की सैर करने गई जनता त्रस्त-सिकंदर कुमार

कहा-ज्ञानहीन व्यक्ति की तरह बयान दे रही प्रियंका गांधी -

न्यूज मिशन
शिमला
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में 14 सितंबर को दोपहर 2 बजे से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा द्वारा ली जाने वाली बैठक की व्यवस्था टोली की बैठक में भाग लिया।
कल होने वाली बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे।
यह बैठक भाजपा के वोटर पुनरीक्षण अभियान को लेकर होगी।
डॉ सिकंदर ने कहा कांग्रेस पार्टी और उनके आलाकमान नेता यह स्पष्ट करें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जो झूठी गारंटीयां कांग्रेस पार्टी ने दी थी वह कहां है, ऐसा तो नहीं कि वह गारंटीयां ब्रह्मांड की सैर करने गई है।
कांग्रेस पार्टी के नेता केवल झूठ बोलने में माहिर है, कभी जनता को गुमराह करने के लिए गारंटीयो का झूठ और अब एक बार फिर जनता को गुमराह करने के लिए सेब पर आयात शुल्क का झूठ।  हम केवल यह पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी कितना झूठ बोलेगी।
 उन्होंने कहा की कांग्रेस की नेता प्रियंका वाड्रा केवल मात्र हिमाचल में मुंह दिखाई के लिए आई है और कुछ नही। हिमाचल प्रदेश में आना, झूठ बोलना और हिमाचल प्रदेश का वातावरण खराब करना प्रियंका वाड्रा की पुरानी आदत है, इसके लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं है 2022 में हुए विधानसभा चुनाव को ही देख लीजिए। गारंटी गारंटी और गारंटी का राग उन्होंने उस समय गया अब झूठ बोलकर जनता का ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है।
कांग्रेस पार्टी सेब के विषय पर पूरी तरह से रही   फ्लॉप
हिमाचल से इस वर्ष 45 प्रतिशत सेब बाहरी राज्यों की मंडियों में बिका, इसके लिए अगर कोई जिम्मेवार है तो केवल कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार है। बैठक में कर्ण नंदा, संजय सूद, प्रेम ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, सुशील राठौर, किरण बावा, सपना कश्यप, सुभांकर सूद, संजीव चौहान पिंकू, कमलेश मेहता, रजनी सिंह और प्रेम चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now