कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

20 सितंबर तक कर सकते हैं इग्नू में अपना पंजीकरण

पुनः पंजीकरण का लगेगा 20 सितम्बर तक 200 रुपये विलंब शुल्क

न्यूज मिशन

कुल्लू
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में नए दाखिले और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब 20 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला व पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू के समन्वयक डॉ. राकेश राणा ने बताया कि इग्नू के जुलाई-2023 (प्रमाण पत्र कार्यक्रमों को छोड़कर) स्नातकोत्तर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा कार्यक्रम में नए दाखिले की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी गई है। पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि पुनः पंजीकरण की सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जो पहले से ही विश्वविद्यालय के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले चुके हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि वे अगले सत्र में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो वे अपने आवेदन विलब शुल्क के साथ अवश्य जमा कर दें। इसके अलावा जो छात्र वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित किसी भी पाठ्यक्रम और कार्यक्रमों में नामांकित हैं, उन्हें भी पहले पुन: नामांकन की प्रक्रिया करनी होगी। आवेदकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी उम्मीदवार को पुन: पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा किए बिना अगले सेमेस्टर/वर्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला व पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। जबकि परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क के साथ 30 सितम्बर है। इग्नू समन्वयक ने बताया कि असाइनमेंट्स 15 अक्तूबर 2023 तक कुल्लू कॉलेज में रोहित महंत के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। असाइनमेंट्स सिर्फ ऑफलाइन मोड से ही जमा हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इग्नू एक ओपन लर्निंग यूनिवर्सिटी है। यह डिस्टेंस एजुकेशन के लिए दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी भी है। इसकी स्थापना इस बात को ध्यान में रखकर की गई थी ताकि जो लोग किसी कारणवश रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं तो वे भी अपनी डिग्री पूर कर लें। इग्नू की तरफ से यूजी, पीजी, पीएचडी सहित अन्य डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाते हैं जिसमें बड़ी संख्या में हर वर्ष छात्र एडमिशन लेते हैं। कहा कि किसी की समस्या या पूछताछ के लिये इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू 1107 हमेशा छात्रों का मार्गदर्शन करता रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now