कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम चलाया जा रहा : सुरेंद्र शौरी
हर बूथ के हर घर से एक चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संगृहीत की जाएगी

वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम चलाया जा रहा : सुरेंद्र शौरी
हर बूथ के हर घर से एक चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संगृहीत की जाएगी
लारजी
बंजार भाजपा मंडल ने देशहित में सर्वोच्च बलिदान करने वाले देश के वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम चलाया । दिल्ली में शहीदों की याद में बनाए जा रहे अमृत वन की स्थापना के लिए देश के विभिन्न स्थानों से मिट्टी एकत्र कर दिल्ली भेजे जाने की योजना पर इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल सत्तर पर किया जा रहा है।इसी कार्यक्रम के तहत आज बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी लारजी में बंजार मंडल पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने अमृत वन के लिए मिट्टी एकत्र की। इस कार्यक्रम में मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान तिरंगा यात्रा भी निकली गई। विधायक शौरी ने कहा कि देश हित में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है। समय समय पर इस तरह की महत्वकांक्षी योजनाएँ हमारे वीरों के लिए विनम्र श्रद्धांजलि हैं व देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।



