कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
भूतनाथ बेली ब्रिज पूर्व सरकार के समय में क्यों नहीं हुआ रिपेयर जनता के सामने लाएंगे सच्चाई- सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- भूतनाथ बैली ब्रिज लोढ़ टैस्ट में हुआ पास जल्द आवाजाही के लिए होगा बहाल

भूतनाथ वैली ब्रिज के समीप बनेगा टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर और प्रवेश द्वार
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में बहुचर्चित भूतनाथ बेली ब्रिज की रिपेयरिंग का कार्य पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। ऐसे में लंबे समय से भूतनाथ बेली ब्रिज पर आवाजाही बंद होने से हजारों लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय में 2015 में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने करीब 10 करोड रुपए की लागत से बना भूतनाथ बेली ब्रिज का उद्धघाटन किया था उद्धघाटन के 3 बर्षो के बाद क्षतिग्रस्त होने से भूतनाथ बैली ब्रिज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भूतनाथ बेली ब्रिज को लेकर पूर्व सरकार के समय में विपक्ष में रहते कांग्रेस पार्टी ने पुतला फूंककर कर भारी विरोध जताया था। ऐसे में अब प्रदेश में 8 महीनों से कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस पुल की रिपेयरिंग का कार्य प्रगति पर चल रहा है। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग के द्वारा पुल का 80% मरम्मत कार्य पूरा किया है आने वाले कुछ माह के भीतर भूतनाथ वैली ब्रिज की रिपेयरिंग का कार्य पूरा किया जाएगा जिसके बाद इस पुल पर लोगों की सुविधा के लिए वाहनों की आवाजाही बहाल होने से लोगो को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भूतनाथ वैली ब्रिज की रिपेयरिंग का कार्य प्रगति पर है और विदेश से आए बैरिंग को इंस्टॉल गया है और उसके बाद लोड टेस्ट मे पुल पास हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हमने इस भूतनाथ बेली ब्रिज का मुर्दा फूंका था और उसके बाद हमने कहा था कि इस मुद्दे को अब हम सरकार के समक्ष नहीं उठाएंगे । उन्होंने कहा कि भूतनाथ पहली ब्रिज को रिपेयरिंग करना मेरी जिद्द थी और सरकार बनने के बाद हमारी सरकार की मंशा थी कि जल्द इस पुल को यातायात के लिए बहाल किया जाए । इस पल की रिपेयरिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूतनाथ बेली ब्रिज पर जल्द यातायात बहाल किया जाएगा जिससे लोगों को 5 साल से चली आ रही परेशानी दूर होगी उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय मे इस पल को दुरुस्त करने के लिए उचित प्रयास क्यों नहीं किए गए उसे विषय को लेकर बाद में उजागर किया जाएगा उन्होंने कहा कि जनता के समक्ष इसकी सच्चाई लाएंगे। उन्होने कहाकि भूतनाथ वैली ब्रिज के समीप प्रवेश द्वार भी बना जाएगा जिसके लिए भविष्य कार्य किया जाएगा। इसके अलावा वहां पर टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर और शौचालय सुविधा प्रदान की जाएगी।ताकि स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों से आने बाले पर्यटकों को सुविधा मिले सके इसके लिए प्रयास किए जाएगें।
गौर रहे कि दुबई की मिनार्ट फेसिनेट इंडिया कंपनी के द्वारा पिछले 4 सालों से 2 करोड़ 68 लख रुपए की लागत से भूतनाथ बेली ब्रिज की रिपेयरिंग की कार्य किया जा रहा है।



