कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू जिला में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित परिवारों को साढ़े 7 करोड रुपए की फौरी राहत राशि की वितरित आशुतोष गर्ग
कहा-बाढ़, भूस्खलन से 500 घर हुए पूरी तरह से हुए क्षतिग्रस्त 1726 घरों को आंशिक रूप से हुआ नुकसान

426 परिवारों की कमर्शियल प्रॉपर्टी ढाबे दुकानें और 325 गौशाला में भी हुई क्षतिग्रस्त
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित 2 हजार से अधिक परिवारों को सरकार की तरफ से साढ़े 7 करोड रुपए की फौरी राहत राशि वितरित की गई है। जिला जिला प्रशासन के द्वारा राजस्व विभाग के माध्यम से सभी प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और राहत राशि लगातार वितरित की जा रही है।।उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिला में बाढ़ प्रभावित परिवारों को अब तक जिला प्रशासन की तरफ से 7 साढ़े करोड रुपए की फौरी राहत राशि वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में बाढ़ और भूस्खलन से 500 से अधिक का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 1726 परिवारों के घरों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है इसके अलावा 325 गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है उन्होंने कहा कि 426 परिवारों की कमर्शियल प्रॉपर्टी ढाबे दुकानों को नुकसान हुआ है।उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्रों मे लगातार हो रहे नुक्सान का आंकलन प्रतिदिन किया जा रहा है और प्रभावितों को तुरंत फौरी राहत प्रदान की जा रही है और प्रभावितों को रहने खाने पीने के लिए राहत सामग्री प्रदान की जा रही है।



