कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
जिया गांव को बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए किया जाए पार्वती नदी के किनारे तटीयकरण- संजीव पंडित
कहा- सिया गांव में पार्वती नदी में बाढ़ से बना टापू कभी भी हो सकता है भारी नुकसान
जिया गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त कुल्लू आशुतोष कार्य को दिया ज्ञापन गांव की सुरक्षा के लिए प्रशासन जल्द उठाए उचित कदम
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में भारी बारिश के चलते बाढ़ के कारण जगह-जगह पर भारी नुकसान हुआ है जिसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा जिला प्रशासन को जल्द व्यास और पार्वती नदी के किनारे रिहायशी कॉलोनियों को सुरक्षित करने की मांग की जा रही है ऐसे में जिया पंचायत के प्रधान संजीव पंडित की अध्यक्षता में ग्रामीणों का प्रतिनिधित्व मडल उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग से मिला इस दौरान ग्रामीणों ने जिया में व्यास और पार्वती नदी बाढ़ से कई मकानों को खतरा बना हुआ है ऐसे में ग्रामीणों ने उपायुक्त कुल्लू आशुतोष कर से जिया गांव के रिहायशी मकानों को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की और जिया के पास पार्वती नदी से जिया गांव की तरफ से नदी के दूसरी तरफ को डाइवर्ट करने की मांग की थी।
जिया पंचायत के प्रधान संजीव पंडित ने कहा कि कुल्लू जिला में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश के बाद बाढ़ से पार्वती नदी के पानी से जिया गांव में टापू बन गया है जहां पर लोगों के रिहायशी मकानों को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है उन्होंने कहा कि ऐसे में पिछले 15 दिनों में जिला प्रशासन की तरफ से जिया गांव में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचा उन्होंने कहा कि ऐसे में जिस प्रकार जिया के समीप व्यास नदी में पोकलेन से व्यास नदी का बहाव बदला जा रहा है उसी प्रकार पार्वती नदी के बहाव को भी बदलने की जरूरत है जिससे गांव के रिहायशी मकानों को भविष्य में बाढ़ से नुकसान ना हो इसके लिए उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है उन्होंने कहा कि व्यास नदी के तटीय कर्म की बात की जा रही है लेकिन पार्वती नदी के किनारे जिया गांव को जो नुकसान हुआ है बाढ़ के कारण और आने वाले समय में भी कई मकानों को जो नुकसान की संभावना है उसको देखते हुए जिया गांव के आसपास भी तटीय करण के लिए सरकार प्रशासन उचित बजट का प्रावधान कर वहां पर भी आरसीसी की दीवार लगाकर गांव को सुरक्षित किया जाए।



