कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मनाली विधानसभा के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिनों से यातायात के ठप्प होने से लोग परेशान- गोविंद सिंह ठाकुर

कहा- विधायक ने प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए  बुलाया सुल्तानपुर  

 

पूर्व मंत्री एवं  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  गोविंद सिंह ठाकुर ने 15 किलोमीटर पैदल चलकर विभिन्न गांव में प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

 

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

गत दिन मनाली में हुई प्राकृतिक आपदा से बस्तोरी पंचायत की जनता अभी पूरी तरह से सड़क सुविधा सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अपने उत्पाद सब्जियों को पहुंचाने में भारीकहा- मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के भेखली,बस्तोरी नथान,सरली खलाडा,धारापानी और लम्बीझौड़ गांव में हुये नुकसान का जायजा लेने के उपरांत मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सरकार और प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी गतिविधि शुरू नहीं की गई है। लोरन सरली खलाडा,नथान बस्तोरी सड़क पूरी तरह से ठप पड़ी है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि गत दिन पहले इस पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक विधायक से उनके निवास में भी मिले थे बावजूद समाधान के रूप में उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी स्थानीय विधायक इस पंचायत में हुए नुकसान का जायजा लेने भी नहीं पहुंच पाए हैं।फौरी राहत के लिये भी ग्रामीण को कुल्लू मुख्यालय तक बुलाया गया और केवल चुनिंदा लोगों को ही यह राशि प्रदान की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू करें ताकि ग्रामीण अपने फल और सब्जियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचा सके।

इस अबसर पर कुल्लू जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल,पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजरी नेगी,पंचायत प्रधान नारायण दत्त,भाजपा मानली मंडल युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रवि ठाकुर,स्थानीय निवासी अशोक कुमार,दीप चंद पूरे दौरे के दौरान साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now