कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

आपदा में सुक्खू सरकार के विधायक और सीपीएस सेक रहे राजनीतिक रोटियां -गोविंद सिंह ठाकुर

कहा-केंद्र सरकार ने आपदा में अब तक दिए 400 करोड रुपए प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने में रही नाकाम

प्रभावित परिवारों को ऑनलाईन डिजिटल पेमेंट करें सरकार ऑफ लाईन लगेंगे कई महिनें  समय पर मिले  प्रभावितों को राहत 
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया
न्यूज मिशन
कुल्लू
सो मनाली विधानसभा क्षेत्र के काईस  मेंबीती रात  2 बजे बादल फटने से समूचे क्षेत्र में तबाही आ गई। इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत तथा 2 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।उन्होंने कहा कि सैलाब में बही गाड़ियां जलप्रलय की दर्दनाक कहानी सुना रही है। वो बयां कर रही थी कि प्रकृति ने किस तरह प्रचंड रूप दिखाकर इंसान को अपनी शक्ति का अहसास कराया। बादल फटने से स्थानीय लोगों की दुकानों में दरारें आ गयी है वहीं लेफ्ट बैंक सड़क मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सरकार और प्रशासन को संयम के साथ कार्य करना चाहिए परंतु वह नहीं हो रहा है। स्थानीय लोग डर के साये में जिंदगी जी रहे हैं और अपने आप को स्वयं सुरक्षित कर रहे हैं। आपदा के समय जिस तरह से विधायक और सीपीएस लोगों को राहत राशि के तौर पर कैश बांट रहे हैं इसकी उन्होंने आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस राशि को बांटने के अगर विधायकों का इंतजार करती रही तो समय से पहले यह राशि प्रभावित परिवारों तक नहीं पहुंचेगी। राहत राशि को डिजिटल माध्यम से देना चाहिए था दुर्भाग्य ऐसा नही हो रहा है।
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भी सुक्खू सरकार के विधायक और सीपीएस राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लगभग 400 करोड रुपए की सहायता राशि प्रदेश सरकार को दी है परंतु यह सरकार उस राशि को प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने में नाकाम हो रही है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जबकि सुक्खू सरकार अभी भी सड़कों को बहाल करने में असमर्थ दिखाई दे रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से क्षेत्र के लोगों को हर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है ।इस दौरान उनके साथ काईस पंचायत के स्थानीय प्रधान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाईट-गोविंद सिंह  ठाकुर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के बरिष्ठ नेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now