कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में 8 दिनों के बाद भी पेयजल सप्लाई नहीं हुई बहाल लोग परेशान

जनता को खाना बनाने कपड़े धोने नहाने व शौचालय के लिए हो रही भारी दिक्कतें

शहर के कई वार्डो में टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई
कुल्लू जिला के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पेयजल सड़कें मोबाइल बहाल  लोगों से नहीं हो पा रहा संपर्क
न्यूज मिशन
कुल्लू

 कुल्लू जिला में भारी बाढ़ से त्रासदी के कारण 8 दिनों के बाद भी कुल्लू जिला मुख्यालय के कई क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है ऐसे में लोगों को खाना बनाने कपड़े धोने नहाने बा शौचालय जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई क्षेत्रों में बिजली पेयजल सड़क मोबाइल सुविधा बहाल नहीं हो पाई है जिसके चलते लोगों का आपस में संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रशास की तरफ से कई क्षेत्रों में पानी के टैंकरों  सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है।ऐसे में कई लोग टैंकरो से 2 हजार रूपये खर्च कर पानी मंगवा रहे है। ऐसे में जनता ने सरकार प्रशासन से जल्द पेयजल बिजली मोबाइल और सड़क यातायात को बहाल करने की मांग की है।

 ढालपुर के स्थानीय निवासी अलका ने कहा कि पिछले 1 सप्ताह से भारी बारिश के कारण पेयजल सप्लाई खराब हुई है जिसके चलते अब तक पानी की सप्लाई नहीं मिल पाई है उन्होंने कहा कि ऐसे में खाना बनाने कपड़े धोने नहाने व शौचालय जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन जल्द पेयजल सप्लाई बहाल करें ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
गांधीनगर के स्थानीय निवासी अमरनाथ ने कहा कि पिछले 8 दिनों से पानी की सप्लाई बाधित हुई है जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में भारी बारिश से जगह-जगह पर जल शक्ति विभाग पेयजल योजनाओं को नुकसान हुआ है हुआ है उन्होंने कहा कि ऐसे में पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को खाने-पीने नहाने कपड़े धोने शौचालय के साथ-साथ अन्य जरूरत के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रशासन विभाग जल्द लोगों को पेयजल सप्लाई बहाल करें ताकि लोगों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध हो सके।

भाजपा के नेता नरोत्तम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में भारी बारिश से तबाही हुई है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में बाढ़ के कारण सड़क यातायात पेयजल सप्लाई बिजली सप्लाई बा मोबाइल सिगनल बाधित हुआ है उन्होंने कहा कि ऐसे में कुल्लू शहर में 8 दिनों के बाद भी कई क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं बहाल हो पाई है उन्होंने कहा कि जिसके चलते शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में बिजली मोबाइल सिग्नल पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि शहर में कई जगह पर टैंकरों से सप्लाई की जा रही है ऐसे में जल शक्ति विभाग के मिली कार्यप्रणाली के चलते लोगों को पेयजल सप्लाई 8 दिनों के बाद भी बहाल नहीं हो पाई है उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में बाढ़ से भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते प्रभावितों को राहत सामग्री भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है ऐसे में सरकार को प्रशासन के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं बहाल करें ताकि लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now