न्यूज मिशन
कुल्लू
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा है कि जिला प्रशासन जिला के मुख्य सड़क और संपर्क मार्गों को खोलने और इन पर परिवहन सेवाएं बहाल करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विभिन्न परिवहन सेवाओं की बहाली के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में कुछ महत्वपूर्ण रूट परिवहन निगम की ओर से बहाल कर दिए गए हैं। न्होंने बीएसएनल के अधिकारियों को बंजार सेंज के लिए क्षतिग्रस्त फाइवर को ठीक करने भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बताया कि जिले में 648 पेयजल योजनाएं बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है जिनमें से 361 योजनाओं को बहाल कर दिया गया है
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू द्वारा कुल्लू से मनाली वाया पतलीकूहल नग्गर से होकर बस सेवा आरंभ कर दी है। यह बस कुल्लू से पतलीकूहल नग्गर पुल तक जा रही है। इस स्थान से यात्री पैदल नग्गर पुल पार कर के पुल के दूसरी तरफ माहिली नामक स्थान से मनाली तक जा सकते हैं। इन दोनों बसों के बीच के बीच सामंजस्य स्थापित कर जुड़ाव रखा गया है।
उन्होंने कहा कि बंदरोल से मौहल मुद्रिका बस सेवा आरम्भ कर दी गई है। भुंतर से गड़सा व औट मार्ग पर बस सेवा भी आरम्भ कर दी गई है। इसके अलावा औट से बंजार के मध्य 30 सीटर बस के साथ ट्रायल किया गया व पाया गया कि मार्ग अभी छोटी बस के साथ संचालन हेतू उचित है। बंजार से ओट तक इस बस के साथ रूट सचालंन आरंभ कर दिया है।
उपायुक्त गर्ग ने कहा कि कुल्लू मण्डी के मध्य बंद एनएच अब खुल चुका है। इसके चतलते साधारण बसों के साथ इस मार्ग पर परिवहन सेवा संचालन आरंभ किया जा रहा है जबकि वॉल्वो बसों का संचालन अभी मण्डी से ही किया जा रहा है क्योंकि मार्ग अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं है। जबकि लगभग 3 दिनों के भीतर वोल्वो बसों का संचालन भी कुल्लू से आरंभ कर दिया जायेगा। अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन मार्ग खुलने के उपरांत क्रमबद रूप से आरंभ कर दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है तथा रसोई गैस ,पेट्रोल ,डीजल ,व अन्य वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित बनाई गई है उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को उचित मूल्य की दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में राशन की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले में जिले के दूरदराज अस्पतालों को दवाइयां भेजी जा रही है ।
उन्होंने कहा की जिले में बारिश के कारण कुल 12 महत्वपूर्ण पुलों के बह जाने व् क्षतिग्रस्त होने की सूचना हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को उनके क्षेत्र क्षेत्रों में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त फूलों के स्थान पर झूला पुल लगाने के निर्देश दिए ताकि उन क्षेत्रों में आवागमन को सुनिश्चित बनाया जा सके।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सैंज के शाक्टी मरौड़ सहित जो ग्रामीण इलाके यातायात के लिए पूरी तरह से कटे हुए है वहां राशन पहुँचाने का कार्य खच्चरों के माध्यम से तुरंत आरम्भ किया जाए ज़रूरत पड़ने पर हेलिकोप्टर की मदद से आवश्यक सामग्री पहुंचाई जायेगी उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य प्रगति पर है । उन्होंने कहा कि आज जिले 1849 ट्रासफार्मर में से 1104 ट्रांसफार्मर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।
आशुतोष गर्ग ने कहा कि कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में विभिन्न सेवाओं की बहाली के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को समय समय पर विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। आपदा प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी जिला वासियों से सहयोग की अपील की है।