न्यूज़ मिशन कुल्लू मंडी-14 जुलाई. मंडी के जुलाह मे शुक्रवार सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे मक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मंडी से मनाली जा रही एप्लाइड फ़ॉर न्यू कार कुन मोड़ (जुलाह) खारसी के पास सुबह सवेरे 5 बजे 100 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में टैक्सी चालक भूपेंद्र(26) पुत्र अनंत राम वार्ड नम्बर 9 सीउनी धार गांव नथान जिला कुल्लू गंभीर रूप से घा मंडी से कुल्लू यल हो गया। ग्रामीणों ने घायल चालक को कार से बाहर निकाला व 108एंबुलेंस के माध्यम से गोहर सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। लेकिन गोहर अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। वन वे ट्रैफिक होने के कारण मंडी से बाया काढ़ा होकर टैक्सी कुल्लू जा रही थी। सूचना मिलने पर गोहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा कैसे हुआ उसकी छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ने घटना की पुष्टि की है।