कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
न्यूली से सैंज तक भयंकर बाढ़ में दर्जनों दुकानें मकान गायब 4 दिन के बाद भी नहीं पहुंची सरकार न् प्रशासन
दुकानें वहने से राशन की किल्लत सरकार से मदद की मांग

कई किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त बिजली पेयजल सप्लाई ठप लोग परेशान
न्यूज मिशन
कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल की सैंज घाटी में भयंकर बाढ़ से चारों तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है मैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सैंज का जायजा लिया जहां पर सैंज बाजार में 40 दुकाने और 30 मकान बाढ़ में बह क्षतिग्रस्त हुए हैं और सरकार की तरफ से उनको प्रभावित परिवारों को 1,1 लाख रुपये की फौरी राहत और राशन सामग्री भी उपलब्ध करवा दी है लेकिन सैंज से लेकर न्यूली तक करीब 20 किलोमीटर के दायरे में भी दर्जनो दुकानें और मकान बाढ़ की जद में आने से बह गए है ऐसे में न्यूली, रोपा मातला, गांव के भारी नुक्सान हुआ है।जिसमें लोगों की जमीनों भी बाढ़ में बह कर ध्वस्त हुई है।3 दिनों से क्षेत्र में बिजली मोबाईल सिग्नल गायब होने से प्रशासन तक iski जानकारी नहीं पहुँची है जिसके चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सैंज से न्यूली तक लोगों को सरकार की मदद नहीं पहुँची है।ऐसे में प्रभावितों ने सरकार मदद की गुहार लगाई है।जिससे प्रभावितों को समय पर मदद मिल सके।



