कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू में सैकड़ों लोगों को रेस्कयू कर खाने पीने रहने की की उचित व्यवस्था- सुंदर सिंह ठाकुर
कहा-आपदा के खिलाफ लड़ाई में सभी लोग करें सहयोग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में भारी बारिश से व्यास नदी में बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर ठहराया है जहां पर लोगों के खाने पीने रहने की उचित व्यवस्था की है मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने रेस्क्यू कैंपों में जाकर लोगों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके रहने खाने-पीने का उचित प्रबंध कर रही है और उनके घरों को दुरुस्त करने के लिए भी सरकार मदद का आश्वासन दिया
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में भारी बारिश से व्यास नदी में बाढ़ आने के कारण जगह जगह पर लोगों के मकानों में पानी घुसा था जिसके बाद लंका बेकर से 200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया उन्होंने कहा कि भूस्खलन के मलबे में दबने से लंका बेकर में 55 वर्षीय वैष्णो देवी की मौत भी हुई। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू किए 200 लोगों के लिए कुल्लू महाविद्यालय में रहने खाने-पीने की उचित व्यवस्था की है उन्होंने कहा कि बिजली और मोबाइल सिगल को कैसे दुरुस्त किया जाए उसको लेकर मंथन हुआ है उन्होंने कहा कि लोगों की जान के पारित करना सरकार का प्रमुख कर्तव्य था इसके बाद लोगों के नुकसान की भरपाई की जाएगी उन्होंने कहा कि बिजली पानी और सड़कें दुरुस्त करने के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी कुल्लू जिला की जनता को यह संदेश है कि सरकार उनके साथ खड़ी है ऐसे में इस आपदा की स्थिति में लोग सतर्क सावधान रहें।



