कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से की अनुबंध बढ़ाने की मांग

30 जून से प्रदेश के करीब 3000 कर्मचारियों का अनुबंध खत्म

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों को अनुबंध बढ़ाने का दिया था आश्वासन
स्वास्थ्य संस्थानों में चमरा सकती है स्वास्थ्य सुविधाएं
पिछले 1 वर्ष से क्षेत्रीय अस्पतालों में सेवाएं दे रहे कोरोना वॉरियर्स कर्मचारी
न्यूज मिशन

कुल्लू
कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए प्रदेशभर में डीसीएचसी कोविड सेंटर में करीब 3 हजार करोड़ कर्मचारियों की तैनाती की थी। जिसके बाद कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों ने कोविड-19 में अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड-19 मरीजों की सेवा की है। इस दौरान सरकार की तरफ से और विभिन्न सामाजिक संगठनों और पार्टियों के द्वारा कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।लेकिन पिछले 1 साल से
कोरोना वॉरियर्स कर्मचारी क्षेत्रीय अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे थे जिनका अनुबंध 30 जून को समाप्त हो गया है ऐसे में अब प्रदेश सरकार की तरफ से कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों की सेवाएं बंद कर दी है जिसके चलते प्रदेश के 3000 कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है ऐसे में हजारों कर्मचारियों का रोजगार छिन गया है जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशभर के क्षेत्रीय अस्पतालों में 3000 करो ना कर्मचारियों के बाहर होने से स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा सकती है जिसके चलते लोगों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से अनुबंध बढ़ाने और स्वास्थ्य विभाग में मर्ज करने को लेकर मांग की है इस मामले को लेकर कुल्लू में कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों ने सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और ज्ञापन देकर उन्हें कर्मचारियों के लिए स्थाई पॉलिसी की मांग की है। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कोरोना कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी

करोना कर्मचारी स्टाफ नर्स मीनाक्षी ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से डीसीएचसी में सेवाएं दे रही है उन्होंने कहा कि ऐसे में करुणा कर्मचारियों ने शिमला में भी मुख्यमंत्री महोदय से भी अनुबंध को बनाने के लिए बात की थी उनका क्या आश्वासन दिया था कि अनुबंध भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर से भी मुलाकात की है उनकी तरफ से यह आश्वासन दिया गया है कि यह मामला स्टेट लेवल का है और इसको लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने से वेतन भी नहीं मिला है और 30 जून को अनुबंध खत्म हो गया है ऐसे में करो ना कर्मचारियों को इग्नोर किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना कर्मचारियों के लिए अनुबंध बढ़ाएं और भविष्य में स्थाई नीति बनाएं और स्वास्थ्य विभाग में मर्ज करें।
कोरोना कर्मचारी स्टाफ नर्स अनीता शर्मा ने बताया कि एमएस ने कोरोना कर्मचारियों ड्यूटी पर ना आने के लिए आग्रह किया है और कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लग रही है उन्होंने कहा कि क्रोना कर्मचारियों ने पिछले 1 साल से क्षेत्रीय अस्पताल के सभी वार्डो मि सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्टाफ की कमी है। जिससे करो ना कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में मर्ज किया जाए और उनके लिए स्थाई नीति बनाई जाए ।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर कोरोना कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाए जिससे कोरोना कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
उधर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना कर्मचारियों का मामला पॉलिसी मैटर का है ऐसे में इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री महोदय से चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे कर्मचारियों की मांग का मैं समर्थन करता हूँ। और इसको लेकर सरकार के समक्ष बात रखेंगे जो फैसला सरकार करेगी वह प्रदेश के सभी कोरोना कर्मचारियों के लिए होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now