कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में अत्याधुनिक सीबीसी मशीन में मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को मिलेगी ईलाज की बेहतर सुविधा-सुंदर सिंह ठाकुर
कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में अत्याधुनिक सीबीसी मशीन में मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को मिलेगी ईलाज की बेहतर सुविधा-सुंदर सिंह ठाकुर
विभिन्न कंपनी से सीएसआर के तहत 4 करोड़ रुपये से स्वस्थ्य उपकरण मशीनरी से सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सुविधाएं
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अत्याधुनिक सीबीसी मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचने पर सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार और एमएस नरेश कुमार सहित ट्रांस एशिया बायोमेडिकल कंपनी के अधिकारियों ने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने सीबीसी मशीन की विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया और कंपनी अधिकारियों का आभार जताया उन्होंने इस दौरान अपना ब्लड टैस्ट भी करवाया।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला क्षेत्रीय अस्पताल में ट्रांस एशिया बायोमेडिकल कंपनी के द्वारा सीएसआर फंड के तहत अत्याधुनिक सीबीसी(कम्प्लीट ब्लड काउंट) मशीन भेंट की है उन्होंने कहा कि इस मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया है जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ब्लड टेस्ट के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक सीबीसी मशीन में मरीजों के साथ सेंटरों की जांच एक साथ की जाएगी उन्होंने कहा कि एक ब्लड सैंपल रिपोर्ट 30 सेकंड के भीतर उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि इस मशीन में कंपलीट ब्लड काउंट, कैंसर, डेंगीं,मलेरिया,आईरन, डिफिशिएंसी,एनीमिया थैलेसीमिया सहित अन्य बीमारियों के टेस्ट होंगे उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में इस तरह की मशीन क्षेत्रीय अस्पताल में पहली मशीन है जिसके माध्यम से जनता को इलाज के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।



