कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू के बवेली में हुआ सड़क हादसा पर्यटक महिला की मौत 2 गंभीर घायल
टैक्सी और मालवाहक जीत में हुई जोरदार टक्कर
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ – मनाली नेशनल हाईवे में बबेली के समीप टैक्सी और मालवाहक जीप की जोरदार टक्कर हुई। इस सड़क हादसे में पर्यटक महिला की मौत हुई है जबकि महिला का पतिऔर टैक्सी ड्रराबर गंभीर घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताविक हादसे के बाद तीनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित किया। इस सड़क हादसे में जीप नंबर HP 34 E 7300 दिल्ली टैक्सी नंबर DL-ZB 5378 के बीच जोरदार टक्कर हुई। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह हादसा ओवरटेक के कारण हुआ है ऐसे में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए है।इस हादसे में मृतक महिला की पहचान 28 बर्षीय पूजा शाह उर्फ सन विष्टा शाह सूरत गुजरात में हुई मृतक महिला के पति हार्दिक शाह और टैक्सी ड्रराबर सतपाल सिंह नई दिल्ली निवासी के रूप में हुई है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि सुबह बबेली के समीप जीप और टैक्सी में टक्कर हुई है उन्होंने कहा कि इस घटना में एक पर्यटक महिला की मौत हुई है जो गुजरात की रहने वाली है और महिला के पति गंभीर घायल है इस हादसे में महिला का पति और टैक्सी ड्राइवर भी घायल हुआ है उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है मामले में छानबीन की जा रही है हमने कहा कि मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। मृतक महिला के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।



