कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

शरण गांव में हथकरघा उद्योग में उत्पाद तैयार महिला दे रहे महिला सशक्तिकरण के संदेश-ओशिन शर्मा

कहा-ग्रामीणों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए सरकार कर रही सहयोग

न्यूज़ मिशन
नग्गर/ कुल्लू
केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाया जा रहा है जहां पर महिलाओं को हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है इसी कड़ी में कुल्लू जिला के शरण गांव में महिलाए हथकरघा उद्योग में उत्पाद तैयार कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ कर रही है। बीडीओ नगर ओशीन शर्मा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आर्थिक की सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से बुनकरों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कुल्लू जिला के मनाली उपमंडल के तहत शरण गाँव देश के उन 10 गांवों में शामिल किया गया है। जिन्हें हथकरघा गांव के रूप में चुना गया है। इससे न केवल हथकरघा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ये गांव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेंगे| उन्होंने कहा कि शरण गांव की महिलाएं हथकरघा मैं विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार कर आर्थिकी सुदृढ़ कर रही है और पूरे विश्व को महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शरण गांव देशभर के विभिन्न राज्यों और विदेशों में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा जहां पर लोग शरण गांव को देखन और महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पादों को खरीदने के लिए पहुंचेंगे जिससे पर्यटन की दृष्टि से भी शरण गांव अलग पहचान बनाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now