बड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

 नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ विभिन्न  प्रतियोगिताओं के द्वारा किया जाएगा जागरूक- प्रशांत सरकैक

कहा-20 जून से 26 जून तक चलाया जाएगा अभियान ।

न्यूज कुल्लू

कुल्लू जिलाभर में  नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस  के अंतर्गत 20 से 26 जून  तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान यह जानकारी कार्यवाहक उपायुक्त प्रशांत सरकैक ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्कूलों, महाविद्यालयों व तकनीकी  शिक्षण संस्थानों, व पंचायती राज संस्थानों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी ।उन्होंने सम्बंधित विभागों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं व् छात्र छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस दौरान सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान, पंचायती राज संस्थानों द्वारा भांग उन्मूलन, शिक्षण संस्थानों में भाषण, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला युवा सेवाएँ खेल विभाग को इस दौरान युवा मंडल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा की नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ  यह अभियान अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर 26 जून, 2023 को समाप्त होगा जिसे जिला स्तर पर जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा तथा विजेता प्रतिभागियों को इस अवसर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। बैठक में डीएसपी डीएसपी राजेश ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल, जिला कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now