कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से कि अनुबंध बढ़ाने की मांग
3 साल से इंसेंटिव और 2 माह कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन परिवार के पालन पोषण में हो रही दिक्कतें
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर भविष्य सुरक्षित करने के लिए स्थाई पॉलिस की मांग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यमंत्री डीसीएससी में तैनात कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा है जिसमें कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से अनुबंध बढ़ाने की मांग की है। कोरोना कर्मचारियों का अनुबंध 30 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में प्रदेश भर के कोविड 19 कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से अनुबंध बनाने की मांग की है। वहीं कर्मचारियों को 2 माह का वेतन ना मिलने से परिवार के पालन पोषण में दिक्कतें आ रही है।इसको लेकर भी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र से जल्द वेतन का भुगतान करने की मांग की है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उपायुक्त कुल्लू आशुतोष कर के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर जल्द उचित कार्यवाही की मांग की है।
आउटसोर्स कर्मी तेजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोला काल में कुल्लू जिला में 20 वार्ड बॉय की स्टाफ नर्स और ऑक्सीजन प्लांट ऑपरेटर कर्मचारियों को तैनात किया गया था उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों से स्वास्थ्य विभाग में लोगों की सेवा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर कुल्लू में भी कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने से 52 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है हमने कहा कि ऐसे में 30 जून को कर्मचारियों का अनुबंध खत्म हो रहा है ऐसे में सरकार से मांग करते हैं कि आने वाले समय में अनुबंध को बढ़ाया जाए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए स्थाई पॉलिसी बनाएं जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना वॉरियर्स कर्मचारियों ने कोरोना में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की है ऐसे में जब आदमी आदमी से दूर भाग रहा था उस वक्त लोगों की सेवा की है ऐसे में सरकार को हमारे लिए स्थाई पहुंची बनाकर हमारे विषय को सुरक्षित करना चाहिए।
आउट सोर्स स्टाफ नर्स मीनाक्षी ने बताया कि कोरोना काल में पिछले 3 माह से डीसीएचसी में कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले 2 मह से आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है उन्होंने कहा कि ऐसे में इसके अलावा पिछले 3 साल से इंसेंटिव नहीं मिला है जिसके परिवार के पालन पोषण के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि हमने करो ना मैं उस वक्त काम किया है जब लोग एक दूसरे का साथ छोड़ रहे थे उन्होंने कहा कि ऐसे में परिवार के सदस्य भी परिवार के सदस्य की मदद नहीं कर रहे थे लेकिन हमने अपनी जान जोखिम में डालकर अपने परिवार की जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की है ऐसे में सरकार 30 जून को हमारा अनुबंध खत्म हो रहा है सरकार से मांग है कि हमारा अनुबंध बड़ा जाए और हमें समय पर वेतन का भुगतान किया जाए और पॉलिसी बनाकर हमारे भविष्य को सुरक्षित किया जाए उन्होंने उसके लिए हमने उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजकर भविष्य सुरक्षित करने की मांग की है।



