प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को सुविधाएं देने में हर मोर्चा पर हो रही विफल-गोविंद सिंह ठाकुर
कहा-ओपीएस के लिए प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही सरकार

300 यूनिट बिजली मुफ्त देना तो दूर बिजली दरों में की भारी बढ़ोतरी
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ओपीएस के लिए जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है उससे जनता को महंगाई की तरफ से धकेला जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने ट्रांसपोर्टरों पर एक नया टैक्स लगाकर अतिरिक्त बोझ डाला है। जिसमें ग्रीन टैक्स की फीस को दोगुना किया है उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के बस ऑपरेटर टैक्सी ऑपरेटर ऑटो ऑपरेटर डीजल वाहन और पेट्रोल वाहन पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की दीवारों में 500000 युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी थी और आज युवाओं को रोजगार देना तो दूर की बात लेकिन पूर्व सरकार में विभिन्न विभागों में आउट सोर्स हजारों कर्मचारियों को बाहर निकाला है।उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सर्विस सिलेक्शन बोर्ड हमीरपुर को भंग किया गया जिसके कारण प्रदेश में 60000 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया रुक गई है उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है ऐसे में प्रदेश की जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की गारंटी दी थी मुफ्त तो दूर की बात बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी कर लोगों को महंगाई के बोझ में डाल दिया है उन्होंने कहा कि इसके अलावा हर महिला को 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहयोग देने की गारंटी दी थी लेकिन उसको लेकर भी कांग्रेस की सरकार ने यू-टर्न लिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को जवाब देगी और प्रदेश में चारों सीटों पर भाजपा के सांसद जीतकर केंद्र में फिर मोदी सरकार बनेगी।



