कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
अटल टनल के नार्थ पोर्टल साढ़े 6 करोड़ रुपये का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा तैयार-सुनयैना शर्मा
कहा- पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, कैफिटेरिया,शौचालय की मिलेग सुविधाएं

न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार का इंफ्रास्ट्रक्चर डबल किया जा रहा है । जिससे हिमाचल आने वाले पर्यटकों को उचित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसी कड़ी में कुल्लू जिला पर्यटन विभाग के द्वारा अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए 6:30 करोड रुपए से इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है जिससे आने वाले समय में देशभर से आने वाले पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पार्किंग, वेटिंग एरिया और खाने-पीने व शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी
वीओ- कुल्लू जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयैना शर्मा ने बताया कि अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग के द्वारा 6:30 करोड रुपए से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा जिसमें पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग कैफेटेरिया वेटिंग एरिया और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार की तरफ से 6:30 करोड रुपए बजट स्वीकृत है और उन्होंने कहा कि अक्षय की प्रक्रिया अंतिम स्टेज पर चल रही है जिससे जल्द इसका कार्य शुरू किया जाएगा ताकि आने वाले समय में पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पार्किंग खाने-पीने बस शौचालय की सुविधाएं दी जाएगी।उन्होंने कहाकि अटल टनल रोहतांग में देशभर से लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है जिससे पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टेल पर पर्यटकों पार्किंग व खाने पीने व शौचालय के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही है ऐसे में सरकार की तरफ से पर्यटकां को सुविधा प्रदान करने के लिए साढ़े 6 करोड़ रूपये का प्राबधान किया है।।



