कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मधुमखी पालकों को बाँटा गया 2.29 करोड़ का ऋण-ऋषभ ठाकुर

 

न्यूज़ मिशन

कुल्लू
नाबार्ड ने कुल्लू में विश्व मधुमखी. दिवस के उपलक्ष पर कुल्लू के पतलीकुहल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।, इस अवसर पर नाबार्ड से उप महाप्रबंधक संजीव शर्मा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे.।
नाबार्ड जिला प्रबंधक ऋषभ सिंह ठाकुर ने बताया की कुल्लू में यह अभियान मौन पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक व हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहयोग से चलाया गया जिसमे 140 मौन पालकों को लगभग 2.29 करोड़ का ऋणके लिए सविस्कृति पत्र प्रदान किये गए ।
इस अवसर पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने सभी मौन पालकों को सम्बोधित करते हुए मौन पालन को बढ़ावा देने की बात की व मधुमखी पालन को एक व्यवसाय बनाने की ओर सोचने की आवश्यकता है ।.
उप महप्रबंधक नाबार्ड ने सभी को नाबार्ड की योजनाओं की जानकारी दी व मधुमखी संरक्षण को बढ़ावा देने की जरूरत है इसके लिए इस तरह के आयोजन से प्रोत्साहन मिलता है।
इस कार्यक्रम में हिमाचल ग्रामीण बैंक, काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा व बागबानी विभाग द्वारा अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर प्रेम शर्मा एसएमएस बागबानी विभाग , रचित कटोच प्रवंधक ग्रामीण बैंक, रजनी सूद वरिष्ठ शाखा प्रवंधक काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक उपस्थित रह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now