खराहल घाटी के बिजली महादेव 16 टँकी उठाउ पेयजलापूर्ति स्कीम अक्तूबर माह तक होगी शुरू-अंकित बिष्ट
कहा- परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

बिजली महादेव 16 टँकी उठाऊ पेयजल योजना पर 10 करोड़ रुपये किए जा रहे खर्च
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की 24 घंटे सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी के लिए बिजली महादेव 16 टँकी उठाऊ पेयजल परियोजना को पूरा करने के लिए जल शक्ति विभाग के ठेकेदार लक्की पर कार्य पूरा कर रहे हैं जल शक्ति विभाग के द्वारा इस परियोजना को पूरा करने के लिए अक्टूबर माह का समय निर्धारित किया गया है जिससे खराहलघाटी के हजारों लोगों को पीने के पानी की समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाएगा।
जल शक्ति विभाग कुल्लू डिवीजन के एसडीओ अंकित बिष्ट ने कहा कि खराहल घाटी के बिजली महादेव 16 टँकी उठाओ पेयजल योजना का 80% कार्य पूरा किया गया है उन्होंने कहा कि 10 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल आपूर्ति स्कीम तैयार की जा रही है जिसमें 7 करोड़ रुपये के टैंडर किए है।उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कार्य अक्तूबर माह तक पूरा होगा । उन्होंने कहा कि इस को लेकर फिलहाल पेछा पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसी महा पेछा तक पानी पहुंचाया जाएगा जबकि अक्टूबर माह तक बिजली महादेव की 16 टँकी की तक पानी पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 3 करोड़ रुपये टैंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिससे खराहल घाटी पंचायतों के हजारों लोगों को पीने के पानी की सुविधाएं मिलेंगी।



