कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू पुलिस ने अलग अलग 3 मामलें में 4 व्यक्तियों को किया गिफ्तार-साक्षी। वर्मा

कहा-6.40 ग्राम हेरोइन 900 ग्राम चरस की बरामद

कुल्लू पुलिस ने अलग अलग 3 मामलें में 4 व्यक्तियों को किया गिफ्तार
6.40 ग्राम हेरोइन 900 ग्राम चरस की बरामद
न्यूज मिशन
कुल्लू

कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है इसी कड़ी में पुलिस थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कैटल ग्राउंड कॉलेज चौक के समीप अनिल कुमार (32 बर्ष) पुत्र श्री सुरेश पाल निवासी रामनगर डा0 टेपला तहसील राजपूरा जिला पटियाला (पंजाब) के कब्जा से 6.40 ग्राम हैरोईन/चिट्टा* बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गश्त/नाकाबन्दी के दौरान फोरलेन यू टर्न वैली ब्रिज के समीप HP12L 5923( M/Cycle) की नियमानुसार चेकिंग की मोटरसाइकिल पर सवार भूपेन्द्र सिंह (24 बर्ष) पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी गांव व डा0 वल्याण तहसील चमकोर साहिब जिला रोपड़ (पंजाब) व सुरेश कुमार (26 बर्ष) पुत्र श्री हरमेश कुमार निवासी गांव व डा0 भागेपुर तहसील नालागढ़ जिला सोलन के कब्जा से *86 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद किया है। आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। तीसरे मामले में पुलिस थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम ने नाकाबन्दी के दौरान नगर टैक्सी युनियन के समीप जोगिन्दर सिंह (33 बर्ष) पुत्र श्री मेहर सिंह निवासी गांव ग्रामंग डा0 भुट्ठी तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से *720 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद किया है। चरस तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार चल रही है उन्होंने कहा कि तीन अलग-अलग मामलों में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। नशा तस्करों से 6. 40 ग्राम हेरोइन 900 ग्राम चरस बरामद की है चारों नशा तस्करों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now