किन्नौरबड़ी खबरसौन्दर्यहिमाचल प्रदेश

पूर्वमंत्री खीमी राम शर्मा ने नगर पंचायत बंजार अग्निपीड़ितों को बंधाया ढांढस

प्रशासन से प्रभावितों को हरसंभव मदद का किया आग्रह

 

न्यूज़ मिशन

बंजार

विस वंजार से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे श्री खीमी राम शर्मा ने नगर पंचायत बंजार में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख प्रकट किया तथा प्रभावितों को आश्वासन दिलवाया की जो रिपोर्ट वंजार अग्निकांड के संदर्भ में बंजार प्रशासन ने उन्हें सौंपी है उस रिपोर्ट के आधार पर शीघ्र अति शीघ्र उचित राहत राशि उपलब्ध करवाने हेतू प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  से स्वयं वकालत करूंगा ताकि समय रहते प्रभावित मकान मालिक और कारोबारी अपना कारोबार आरंभ कर सकें पूर्व प्रत्याशी खीमी राम शर्मा ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर वंजार अग्निकांड का निरीक्षण करने के पश्चात प्रभावितों का दुख दर्द जाना
तथा बंजार प्रशासन से अग्नि कांड की रिपोर्ट मांगी जिसके अनुसार अग्निकांड से प्रभावित मकान मालिक को कारोबारियों सहित 2 करोड़ 22 लाख 50 हजार की क्षति अंकी गई है
उन्होंने इस अग्निकांड पर गहरा दुख प्रकट करते हुए वंजार के प्रभावितों को आश्वासन देते हुए कहा की बंजार प्रशासन ने अग्निकांड से लेकर जो रिपोर्ट तैयार की है इस रिपोर्ट को प्रमुखता से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के समक्ष रखकर उचित राहत राशि प्रदान करने की वकालत करूंगा
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जो रिपोर्ट उन्हें सौंपी है उस रिपोर्ट के मुताबिक इस भीषण अग्निकांड से मकान मालिकों सहित विभिन्न कारोबारियों को जोड़कर 16 प्रभावितों की सूची सौंपी गई है जिसमें एक अन्य प्रभावित को जोड़कर प्रभावितों की संख्या 17 बताई गई है
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और बंजार प्रशासन ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए 16 प्रभावितों को 2 लाख तुरंत राहत राशि आवंटित कर दी गई है
मौके पर पहुंचे वंजार प्रशासन के अधिकारी तहसीलदार वंजार नायब तहसीलदार एवं कार्यकारी सचिव नगर पंचायत बंजार थाना वंजार के प्रतिनिधि इंचार्ज अग्निशमन चौकी वंजार के अतिरिक्त पटवारी चैहणी ने उपस्थिति दर्ज कर तहसीलदार बंजार ने रिपोर्ट सौंपी तत्पश्चात पूर्व प्रत्याशी ने तहसीलदार बंजार को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र ही प्रभावितों के राहत प्रकरण के दस्तावेज तैयार किए जाएं ताकि समय रहते प्रभावितों को सरकार की तरफ से उचित राहत राशि मिल सके
इस दौरान स्थानीय बाशिंदों ने पूर्व प्रत्याशी के समक्ष मांग रखी की बंजार में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 3 या चार सायरन लगवाए जाएं ताकि आपातकालीन स्थिति में सायरन सुनकर मौके पर सहायता के लिए स्थानीय लोग समय रहते पहुंच सके।
इसके अतिरिक्त नगर पंचायत बंजार के सभी सात वार्डों के लिए आगजनी की घटना से निपटने के लिए बिछाई गई मोटे डाऐ वाली पाइप लाइन संबंधित विभाग द्वारा बिछाई गई है
लेकिन उस पाइप लाइन में पानी की बूंद तक नहीं आती है की जांच के निर्देश अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग लारजी को दिए जाएं
ताकि इस प्रकार की घटना के दौरान उस पाइप लाइन में पानी उपलब्ध रह सके घाटी वासियों ने माग रखी है कि अग्निशमन चौकी बंजार के लिए एक अतिरिक्त अग्निशमन वाहन स्वीकृत करवाया जाए
ताकि इस प्रकार की आपातकालीन स्थिति में स्थानीय स्तर पर ही दो अग्निशमन बाहन उपलब्ध हो सके इस दौरान पूर्व प्रत्याशी के साथ बीसीसी बंजार के उप प्रधान टेढी सिंह नेगी नरोत्तम ठाकुर महासचिव जीतराम ठाकुर सचिव नवल पंचायत समिति बंजार के पूर्व अध्यक्ष चंद्र बलभ नेगी जिला परिषद सदस्य मानसिंह जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के उपाध्यक्ष टीसी महंत महासचिव तेजा ठाकुर सचिव अनमोल कुमार गुमत राम नगर पंचायत बंजार के पूर्व अध्यक्ष कुंजलाल राणा पार्षद उर्मिला नेगी पार्षद बबीता कश्यप कांग्रेस सेवादल जिला कुल्लू के उप प्रधान चेतराम वीर शहर कांग्रेस कमेटी बंजार के पूर्व अध्यक्ष तरसेम गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष चुन्नीलाल ठाकुर पूर्व पार्षद हेमराज शर्मा पूर्व प्रधान बुधराम प्रधान मंगलौर प्रशांत लवली पूर्व प्रधान मोतीराम प्रधान पूर्व उप प्रधान हीरा सिंह नवल वीर सिंह दविंदर कुमार होशियार सिंह समिति सदस्य केशव राम कोठी चैहनी के प्रधान व उप प्रधान कारदार धर्मदास कारदार यशपाल शर्मा वीरेंद्र ठाकुर प्रकाश ठाकुर चरणदास अंशुल शर्मा वेद प्रकाश शर्मा रमेश ठाकुर सहित अनेक गणमान्य लोगों कार्यकर्ताओं वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए इस भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख प्रकट किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now