बड़ी खबर

तानाशाही सरकार ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल नहीं तो होगा उग्र आंदोलन- बीर सिंह ठाकुर

कहा-लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस कर रही आंदोलन

कुल्लू में युवा कांग्रेस ने मशाल रैली के माध्यम से केंद्र सरकार को चेताया
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मशाल रैली का आयोजन किया। ढालपुर कांग्रेस कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय होते हुए कला केंद्र से गुजरते हुए ढालपुर चौक  से कांग्रेस कार्यालय तक मशाल  जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मशाल जुलूस में युवा कांग्रेस कुल्लू ब्लाक के अध्यक्ष गिरीश ठाकुर,विजेंद्र पंडित,भूपेंद्र मनकोटिया सहित अन्य पदाधिकारी   मौजूद रहे।
कुल्लू जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में  मशाल जुलूस युवा कांग्रेस निकाल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार यह विशाल मशाल जुलूस निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों द्वेष की भावना से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। उसके उसके विरोध में इस देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है तानाशाही रुख अपनाया जा रहा है मोदी सरकार के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसके विरोध में आज पूरा देश सड़कों में लोकतंत्र को बचाने के लिए उतरा है। लोकतंत्र के बचाव के लिए युवा कांग्रेस आज विशाल रैली के माध्यम से एक संदेश देश को देना चाहती है कि देश में तानाशाही सहन नहीं होगा जताना चाहते हैं कि केंद्र की  तानाशाही सरकार है अगर  राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल नहीं की तो यह फैसला वापस नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस बड़े-बड़े धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश और देश प्रदेश में करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now