सतपाल कटारिया को शिमला लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी का ज़िम्मा-विपुल कुमार
सतपाल कटारिया को शिमला लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी का ज़िम्मा-विपुल कुमार
कहा-ऊना जिला के अध्यक्ष का जिम्मा लेखराज कतनोरिया को सौंपा
न्यूज मिशन
शिमला
हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने रणनीति तैयार कर दी है ऐसे
बसपा ने सतपाल कटारिया को
शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि जिला ऊना के अध्यक्ष और लेखराज कतनोरिया को प्रभार सौंपा है।बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से संगठन में महत्वपूर्ण बदलाब की जानकारी विपुल कुमार, प्रदेश प्रभारी बहुजन समाज पार्टी, हिमाचल प्रदेश ने मीडिया में जारी करके बताया की बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा और राज्यसभा की पूर्व सदस्य सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बहन कुमारी मायावती के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के निवासी सतपाल सिंह कटारिया को लोकसभा शिमला का प्रभारी नियुक्त किया गया है एवं लेखराज कतनोरिया को जिला ऊना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
बसपा पार्टी संगठन में सिरमौर जिले से लंबे समय के बाद बड़े पद पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओ में जोरदार खुशी और जोश का संचार हुआ ।