वन विभाग टीम ने खारा के जंगल में की छापेमारी, 3 भट्ठियाें सहित 1200 लीटर लाहन की नष्ट

न्यूज़ मिशन

पांवटा साहिब

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में खारा के जंगल में वन विभाग की टीम ने छापामारी कर अवैध रूप से चलाई जा रही 3 शराब की भट्ठियों सहित 1200 लीटर लाहन (कच्ची शराब) मौके पर नष्ट की है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि खारा के जंगल में अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने के बाद वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार, वन रक्षक मुदसर, रनवीर व रतन आदि की टीम ने खारा के जंगल में छापेमारी की। छापामारी के दौरान जंगल में 3 भट्ठियों पर 7 ड्रमों में अवैध शराब तैयार की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने 3 भट्ठियों सहित 1200 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई की शराब माफिया को पहले ही भनक लग गई थी। लिहाजा टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि 3 भट्ठियों सहित 1200 लीटर लाहन नष्ट की गई है। वन विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now