पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने नेपाल काठमांडू में पशुपतिनाथ से लिया आशिर्वाद

धर्मपत्नी व पौत्रियों के साथ पूजा अर्चना कर हिमाचल वासियों की खुशहाली के लिए की कामनाएं

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

 

पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक व भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह  परिवार के साथ नेपाल के भ्रमण  पर है। जहां पर उन्होंने धर्म पत्नी और पौत्रियों सहित भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर  भारतवासी ,हिमाचल वासियों,नेपाल वासियों  की खुशहाली के लिए कामना की।

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के बारे में यह माना जाता है कि आज भी इसमें भगवान शिव की मौजूदगी है। पशुपतिनाथ मंदिर को शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, केदारनाथ मंदिर का आधा भाग माना जाता है। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम देवपाटन गांव में बागमती नदी के तट पर है स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव के पशुपति स्वरूप को समर्पित है।

यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। यह मंदिर हिन्दू धर्म के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। नेपाल में यह भगवान शिव का सबसे पवित्र मंदिर है। इस अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ के दर्शन के लिए भारत के ही नहीं, अपितु विदेशों के भी असंख्य यात्री और पर्यटक काठमांडू पहुंचते हैं। पशुपतिनाथ मंदिर का ज्योतिर्लिंग चतुर्मुखी है। ऐसा माना जाता है कि ये पारस पत्थर के समान है, जो लोहे को भी सोना बना सकता है।उन्होंने न भगवान शिव से समस्त हिमाचल वासियों, भारत वासियों व नेपाल वासियों पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की कामना की।

 

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now