हिमाचल प्रदेश के 8 जिला में भारी बारिश बाढ़ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

प्रदेश के 8 जिला में भारी बारिश बाढ़ की चेतावन
न्यूज़ मिशन
शिमला
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मानसून रौद्र रूप धारण कर सकता है।जिसको लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों चम्बा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिला में अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेशभर में भारी बारिश के बाद 55 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। वहीं 35 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप्प पड़े हैं। अब तक 612 करोड़ रुपए की सरकारी व गैर-सरकारी संपत्ति तबाह हो गई है। हिमाचल में बारिश, भीषण सड़क हादसों और अचानक बाढ़ आने की घटनाओं में अब 166 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 298 व्यक्ति घायल हुए हैं। प्रदेश के 8 लोग अभी भी लापता हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now