सैंज घाटी में भारी बारिश से सैंज न्यूली शेंशर सड़क पर भूस्खलन से यातायात अबरुद्ध, लोग परेशान

सैंज घाटी में भारी बारिश से सैंज न्यूली शेंशर सड़क पर भूस्खलन से यातायात अबरुद्ध, लोग परेशान

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला की सैंज घाटी में भारी बारिश से सड़क यातायात पर असर पड़ा है वहीं सैंज न्यूली शेंशर सड़क मार्ग पर जंगला के पास भारी भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध हो गया है जिसके चलते क्षेत्र की लगभग आधा दर्जन पंचायतों का संपर्क टूटने से लोगों को यातायात के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें देहुरीधार,गाड़ा पारली,शेंशर, शांघड़,पंचायतों के हजारों लोगों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों की मानें तो बीती रात करीब 9:30 बजे के आसपास भारी बारिश भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध है जिसके चलते सब्जीमंडी जाने वाले वाहन आधा रास्ते में फंस गए हैं ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क बहाली की मांग की है।भारी बारिश से जगह जगह भूस्खलन से ग्रामीण क्षेत्रों लोगो को यातायात के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now