सैंज घाटी में बीती रात भूस्खलन से जीवा पॉवर प्रोजेक्ट की पाईप फटने से ग्रामीणों की जमीनों व फंसलो को हुआ भारी नुक्सान
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू ज़िला की सैंज घाटी के सिउंड में करीब 11:00 बजे थाना सैजं के अंतर्गत सिउंड के जीवा कोठारी प्रोजेक्ट ( निजी क्षेत्र द्वारा स्थापित) 1 मेगा वाट के बिजली प्रोजेक्ट की पानी की लोहे की पाइप के ऊपर भूस्खलन से पत्थर गिरने के कारण उपरोक्त प्रोजेक्ट की पानी की मेन पाइप फट व टूट जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई ।तथा पाइप से पानी का भारी रिसाव बहाव से दर्जनो ग्रामीणों की जमीन और खेतों की फसल व खेतों को नुकसान हुआ है।इस घटना में किसी भी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।