सीनियर सेकेंडरी स्कूल काइस में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का एसएमसी के अध्यक्ष निहालचंद ने किया विधिवत शुभारंभ

न्यूज़ मिशन
कुल्लू

कुल्लू जिला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल काइस में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ एसएमसी के अध्यक्ष निहालचंद ने किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निहालचंद ने शिरकत की विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निहाल चंद  ने विद्यार्थियों को अपने विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थी में पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास समाज सेवा की भावना व नैतिक मूल्य का होना अति आवश्यक है तभी विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होगा इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एनएसएस के बारे में जानकारी दी इस मौके पर विशेष रूप से पंचायत के वार्ड सदस्य राजेश शर्मा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य चरणदस विद्यालय के प्रवक्ता बलवीर सिंह, प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ,बालकृष्ण सहित महिला कार्यक्रम अधिकारी अमिता आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now