लाहौल स्पीति के जोबरंग गांव के समीप चिनाव नदी का जलप्रवाह रुका,अलर्ट जारी

न्यूज़ मिशन

केलांग

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के जोबरंग गांव के जाहलमा नाले में बाढ़ से दारा पहाड़ी के पास चंद्रभागा चिनाव नदी का जलप्रवाह रुका गया है , चिनाव नदी के जलप्रवाह रुकने से झील बनने के कारण जोबरंग गांव के दर्जनों ग्रामीणों के खेत, बाग बगीचे जलमग्न ही गए है और जोबरंग गांव को जाने बाले पुल के समीप पानी पहुँच गया है।चिनाव नदी का जलप्रवाह रुकने  से कई गांव को पैदा हुआ खतरा,पुलिस ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को अलर्ट जारी कर दिया है।

जोबरंग के पूर्व प्रधान सोमदेव योकि ने बताया कि लाहौल में भारी बारिश से बीती रात से जाहलमा नाले में बाढ़ से भारी मलबा चिनाव नदी में आने से जोबरंग गांव के समीप दारा पहाड़ी के पास चिनाव हड़ी5 का बहाब रुक गया है।जिससे डैम बन गया है।उन्होंने कहा कि डैम खुलने की सूरत में जसरथ से आगे उदयपुर तक नदी किनारे लोगों को भयंकर खतरा हो सकता है।जिससे चिनाव नदी पर बने सभी पुलों को भी खतरा है उन्होंने  लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। उधर एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि जोबरंग गांव से लेकर उदयपुर तक लोगों अलर्ट जारी कर दिया है लोग चिनाव नदी के आसपास न् जाए जिससे कभी भी जलप्रवाह खुल सकता है।जिससे कोई जानमाल का नुक्सान न् हो सके।

 

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now