भारी बारिश के कारण बढ़ा ब्यास नदी का जलस्तर पंडोह डैम के खोले गए सभी गेट, डैम की फ्लशिंग का कार्य जारी

24 घंटे बंद रहेगा बीबीएमबी का बिजली उत्पादन, कल शाम से फिर होगा शुरू

न्यूज़ मिशन

पंडोह

विशाल वर्मा

भारी बारिश के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में पंडोह डैम से भी भारी मात्रा में पानी छोड़ दिया गया है। डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं और बिजली उत्पादन को बंद कर दिया गया है। बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ई. राजेश हांडा ने बताया की भारी बरसात के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिस कारण आज दोपहर से डैम की फ्लशिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है जो कल शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। बारिश से पहले डैम का जलस्तर 23000 क्यूसिक था भारी बारिश के बाद झील का जलस्तर 55000 क्यूसिक हो गया । राजेश हांडा ने बताया की जितना पानी का क्यूसिक फ्लो पीछे से आ रहा है उतना की क्यूसिक फ्लो पानी डेम के आगे छोड़ा जा रहा है। इस समय डेम की झिल का जलस्तर 2923 फीट है जो की खतरे की लाइन से नीचे है। बग्गी सुरंग को भी शाम तक धीरे धीरे बंद कर दिया जाएगा जिस कारण बीबीएमबी सलापड स्थित पावर हाउस में 24 घण्टे बिजली उत्पादन बंद रहेगा।
राजेश हांडा में बताया की इस बारे जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है और लोगो से भी अपील की जाती है की दरिया किनारे न जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now