तिरंगा बाइक यात्रा से दिया देश भक्ति का संदेश

 

रोपा से थलौट तक भाजयुमो द्रंग मंडल ने  निकाली यात्रा
ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर ने भी लिया रैली में भाग
न्यूज़ मिशन

नगवाईं।

आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्रंग मण्डल ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा रोपा से थलौट तक निकाली गई। सैकड़ों युवा बाइकों पर सवार होकर इस रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान भारत माता की जय और तिरंगा है हमारी आन बान और शान के नारों के गूंज गया। रैली के दौरान जहां-जहां रैली गुजरी स्थानीय लोग भी अपने घरों और दुकानों से बाजार निकल कर देश भक्ति के नारे लगाने लगे और इससे सारा वातारण देशभक्ति के रंग में डूब गया। रैली में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर भी शामिल हुए। ज्योति कपूर ने तिरंगा बाइक यात्रा में युवाओं में जोश भरने का काम किया। रैली को कारगिल युद्ध के हीरो और भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। खुशहाल ठाकुर ने रैली के बाद औट में युवाओं से अपने युद्ध के अनुभव भी सांझे किए। उन्होंने कहा कि पहले केवल सरकारी कार्यालयों में तिरंगा लहराया जाता था, लेकिन अब केंद्र की मोदी सरकार ने हर घर में तिरंगा लगाने की अनुमति दी है। इससे लोगाें में देश भक्ति की भावना बढ़ेगी।

 कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ज्याेति कपूर ने भी विशेष तौर पर भाग लिया। वे भी युवाओं के साथ बाइक पर सवार होकर रोपा से थलौट तक गए। ज्योति कपूर ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के प्रति प्रेम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारे देश की साख विदेशों में और बढ़ी है और देश विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है।
Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now