ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर रेगुलर भर्तियां युवाओं को देगी कांग्रेस- निगम भंडारी

कांग्रेस युवाओ को रोजगार के लिए निकालेगी रोजगार संघर्ष यात्रा

कहा- कांग्रेस सरकार आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करेगी

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू पहुंचने पर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए अब रोजगार संघर्ष यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा उन युवाओं के लिए है जो लगातार भाजपा सकार के शिकार हुए है।जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश में आई है और उन्होंने प्रचार के समय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं के साथ जो सबसे बड़ा वादा किया था।यदि हमारी सरकार हिमाचल प्रदेश में आती है। हर घर से एक युवाओं को रोजगार देंगे आज भाजपा सरकार कार्यकाल समाप्त होने को है और आज हर एक हिमाचल प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। युवाओं की रोजगार की लड़ाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा रोजगार संघर्ष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव छेरिंग नेगी, जिला युवा कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रोहित महाजन और कुल्लू विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश ठाकुर मनाली विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चमन ठाकुर उपस्थित रहे
वीओ – वही युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हैं जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा रोजगार संघर्ष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत पिछले कल जिला कांगड़ा से शुरू की है। इसका शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी शुक्ला के द्वारा की गई है। इसके दो मुख्य संयोजक बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रघुवीर बाली जिन्हें 2 लोकसभा की जिम्मेवारी सौंपी गई है तो वही दो लोक सभा की जिम्मेवारी विक्रमादित्य सिंह को सौंपी गई है। जिसके तहत आज जिला कुल्लू में एक बैठक आयोजित की गई जब भी वह यात्रा यहां से गुजरेगी तो उसमें किस प्रकार से युवाओं को जोड़ा जाए जो युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी नीति लेकर आई है। पेंपलेट्स के माध्यम से बताया गया है उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो क्या-क्या योजनाएं लेकर आई है इस पेंपलेट के माध्यम से बताया गया है। 680 करोड का स्टार्टअप फंड 0 प्रतिशत व्याजदर पर दिया जाएगा। पहले कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के लिए मनरेगा लेकर आई थी। रोजगार गारंटी योजना कांग्रेस सरकार की सरकार देन है। उन्होंने कहा कि होमस्ट,े होटल, बागवानी, एडवेंचर स्पोर्ट्स विशेष पैकेज युवाओं को दिया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा पर्यटन अन्य विभाग में 1लाख से अधिक रोजगार युवाओं को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पेपर लीक मामले में 10 वर्ष की सजा इस मामले को लेकर आएगी और सरकार बनते ही ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर रेगुलर भर्तियां युवाओं को दी जाएगी। सरकार बनते ही कांग्रेस पार्टी ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now